- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बसावन पाकर उर्फ मदरहिया के मधवापुर व मदरहिया टोले के हैं निवासी
- परिजन पहुंचे, मंगलवार रात में आएगा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बसावन पाकर उर्फ मदरहिया के मधवापुर व मदरहिया टोले के दो युवकों की रविवार को पुणे में मौत हो गई। एक की मार्ग दुर्घटना में व एक की दौरा पड़ने से मौत हुई है। एक की लाश सोमवार की देर रात घर आ गई है, जबकि दूसरे की मंगलवार को आएगी। पुणे की एक ही दुकान पर काम करने वाले एक ही ग्राम पंचायत के दो युवकों की मौत से पूरे ग्राम पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के साथ ही गांव के लोग भी सदमे में हैं।
क्षेत्र के बसावन पाकर उर्फ मदरहिया के मधवापुर टोले के रहने वाले बाबूराम (22) पुत्र राजमन की पुणे के पाइनियर बाऊदान में कबाड़ी की दुकान थी। उसी पर दूसरे टोले मदरहिया के रामू श्याम (18) पुत्र प्रभु रहकर मजदूरी करता था। पुणे-बंगलूरू हाईवे पर बाइक से जा रहे बाबूराम की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसकी लाश हवाई जहाज से लखनऊ व उसके बाद एंबुलेंस से सोमवार को देर रात घर लाया गया।
जहां मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोमवार की सुबह घूमने गए रामू श्याम को एक जगह इकट्ठे पानी के पास दौरा आ गया, जिसके कारण उसकी वहीं मौत हो गई। सोमवार को उसकी लाश पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसकी लाश पुणे से एंबुलेंस से घर भेजा गया, लाश मंगलवार को देर रात मदरहिया पहुंचेगी। एक ही दुकान पर काम करने वाले एक ही ग्राम पंचायत के दो युवकों की मौत से पूरे ग्राम पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है।