फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूसरे दिन मेजबान खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खो-खो खेलती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
-मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में बच्चों ने दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में मेजबान टीम का दबदबा रहा, जबकि दूसरा स्थान संतकबीरनगर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
जूनियर बालिका वर्ग के 400 मीटर रिले रेस में सिद्धार्थनगर ने बाजी मारी। गोलाक्षेपण में संतकबीरनगर की नीतू प्रथम रहीं, तो चक्रक्षेपण में मेजबान की सुषमा प्रथम रहीं। लंबी कूद में बस्ती की कुसुम अव्वल रहीं। योगा, बैडमिंटन, वाॅलीबाल, कुश्ती व लोकनृत्य में मेजबान प्रथम रहा, तो अंत्याक्षरी व एकांकी में संतकबीरनगर ने बाजी मारी। ऊंची कूद में संतकबीरनगर की अंशिका प्रथम रही।
विज्ञापन

बालक जूनियर वर्ग के बैडमिंटन, कबड्डी, क्रिकेट, योगा, लोकगीत में मेजबान के खिलाड़ी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की रिले रेस में बस्ती ने बाजी मारी। ऊंची कूद में बस्ती के मोहम्मद बिलाल अव्वल रहे। गोलाक्षेपण में मेजबान के अवधेश यादव ने बाजी मारी। कबड्डी में मेजबान तो खो-खो में बस्ती ने बाजी मारी। तीन दिवसीय 29 वें मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में दूसरे दिन सोमवार को छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। ओवर ऑल प्रदर्शन के आधार पर सिद्धार्थनगर अन्य जनपदों से काफी आगे है। द्वितीय स्थान के लिए बस्ती व संतकबीरनगर में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही थी। समापन देर रात तक हुई।
विज्ञापन

बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय व बीएसए संतकबीरनगर अमित कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दूसरे दिन परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बीईओ महेंद्र प्रसाद, विजय आनंद, उपेंद्र उपाध्याय, सीमा द्विवेदी, रेनूमणि, लालजी यादव, सुधाकर मिश्रा, रमाशंकर पांडेय, सत्येन्द्र गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, सुभाष जायसवाल, अतुल वर्मा, गुलाम हुसैन रिजवी, मुस्तन, माहेश्वरी पाठक, दुर्गेश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें