फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आकर दो किशोर झुलसे

Wed, 22 Jul 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। कठेला समय माता थानाक्षेत्र के तौलिहवा गांव के फुलवरिया टोले के निवासी दो किशोर हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कठेला समय माता थानाक्षेत्र के तौलिहवा ग्रामपंचायत के फुलवरिया टोले के निवासी राम ललित (12) पुत्र रामसकल और प्रिंस (10) पुत्र राजेंद्र छत पर खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी वह छत के बगल से गुजरे हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने तुरंत ही राम ललित को शोहरतगढ़ और प्रिंस को कठेला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें