फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 475 बोतल अंग्रेजी शराब लेकर नेपाल जा रहे दो तस्कर दबोचे

Wed, 25 Mar 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिडई थाना की पुलिस ने सोमवार की रात बस्ती-बांसी हाईवे पर स्थिति बेलगड़ी टोला प्लाजा पर एक कार को रोककर जांच की। इस दौरान कार से 475 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में दिल्ली निवासी सनी और नेपाल के रहने वाले मान बहादुर को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में गाजियाबाद से नेपाल लेकर जाने की बात कबूल की है। आबकारी एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।
पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मंगलवार को एएसपी प्रशांत कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस सोमवार की रात हाईवे पर जांच कर रही थी। इसी बीच इंस्पेक्टर अरविंद मौर्य को जानकारी मिली की एक कार से शराब नेपाल ले जाई जा रही है। पुलिस टीम बस्ती-बांसी हाईवे पर स्थित बेलगड़ी टोला प्लाजा के पास पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक कार पहुंची।
विज्ञापन

कार में छह कपडे़ के झोलों में संदिग्ध पदार्थ रखा मिला, जिसे खोलकर देखा गया तो उक्त समस्त झोले में 475 बोतल अंग्रेजी शराब रखी थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी पहचान सनी निवासी शिवनगर उन्नाव बाईपास थाना कोतवाली उन्नाव वर्तमान पता 779/2 मुंडका गांव मुंडका पश्चिमी थाना मुंडका नई दिल्ली और मान बहादुर निवासी पूर्वा खोला 4 थाना पूर्वी 4 खोला जिला पालपा अंचल लुंबिनी राष्ट्र नेपाल के रूप में बताई। पकड़े गए आरोपी कोई जानकारी नहीं दे सके, इसलिए शराब को जब्त कर आबकारी एक्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें