फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चलाए
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएससी इटवा भेजा। पीड़ित ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के फूलपुर राजा निवासी बदल कश्यप व प्रदीप कश्यप के बीच रंजिश है। बुधवार रात को बदल कश्यप का बड़ा बेटा कुली कश्यप गांव में एक मुंडन संस्कार में भोजन करने गया हुआ था। आरोप है कि विपक्षी प्रदीप कश्यप का बेटा मुसगुल्ले भी भोजन करने आया हुआ था। वह रास्ते में बैठकर भोजन कर रहा था। रास्ते से भोजन हटाने पर कुली व मुसगुल्ले में कहासुनी हो गई। इसी बात पर प्रदीप कश्यप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बदल के घर चढ़ गया। वहां मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। इस हमले में बदल कश्यप (80), कुली कश्यप (35) पुर्नवासी (20) गंभीर रूप से और अखिलेश कश्यप (24) मामूली रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी रामप्रकाश चंद्र ने घायलों को एंबुलेंस से सीएससी इटवा भेजवाया। घायल पक्ष की ओर से चौकी बिस्कोहर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायल पक्ष से तहरीर मिली है। एनसीआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें