छत से गिरकर किशोर की मौत
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना के भरौली कैथोलिया गांव में बुधवार देर रात छत से गिरकर किशोर की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के भरौली कैथोलिया निवासी किशन गिरी (14) पुत्र मुन्ना अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर की छत पर सोया था। देर रात लघुशंका करने के लिए किशन उठा। छत की रेलिंग पर रखी ईट में फंसकर वह नीचे गिर गया। चीख सुनकर परिजन जग गए।
आनन-फानन में परिवार के लोग छत से उतरकर नीचे पहुंचे तो देखा कि किशन पड़ा हुआ है। परिजन तत्काल उसे गांव के पास एक निजी अस्पताल पर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।