फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में दो श्रद्धालुओं की मौत एक की हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। नेपाल के सिंधुली के दुधौली नगर पालिका वार्ड नंबर दो स्थित मधुगंगा महादेव मंदिर में दर्शन करने गए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों में से एक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सिंधुली के पुलिस प्रवक्ता और डीएसपी सूर्य प्रकाश सुबेदी ने बताया कि सोमवार दोपहर मधुगंगा महादेव मंदिर के पास लामीडांडा में श्रद्धालुओं के बीच हुए विवाद में लगभग 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। हालांकि, शुरुआती जांच के अनुसार, ऐसा समझा जाता है कि मृतक सिंधुली के दुधौली नगर पालिका का रहने वाला है।
विज्ञापन

सुबेदी ने कहा कि लामीडांडा में 10 से ज्यादा श्रद्धालुओं के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान श्रद्धालु की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पता चला है कि शोरगुल के बाद स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर चाकू मारने वाले जंगल की ओर भाग गए। पुलिस हत्या में शामिल लोगों की तलाश कर रही है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने मंदिर में दर्शन करने गए तीर्थयात्री का शव देखकर पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायक निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन हाटपटे और पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में इलाका पुलिस कार्यालय से एक टीम को तैनात किया गया। इसके तुरंत बाद पुलिस प्रमुख (पुलिस अधीक्षक) लाल ध्वज सुबेदी के नेतृत्व में जिला पुलिस कार्यालय सिंधुली से एक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से धारदार हथियार, चाकू और एक खुरपा मिला है। इस बीच, पुलिस ने कहा कि एक अन्य व्यक्ति का शव, जिसकी उम्र 55/60 वर्ष होने का अनुमान है, जो सोमवार को ही उसी मंदिर (मधुगंगा महादेव) में दर्शन करने गया था। एक व्यक्ति का शव दुधौली नगर पालिका वार्ड नंबर दो के गगन बाजार में मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें