फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कूड़ा नदी में डूबे किशोर का 18 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
ऋतिक वर्मा। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महादेवा बाजार। उसका थाना क्षेत्र के अंतर्गत गनेरा के पूरब से बहने वाली कूड़ा नदी में रितिक वर्मा का शव 18 घंटे की मशक्कत के बाद एसडी आरएफ व स्थानीय गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। शव मिलते ही परिवार के लोगों की चीख निकल गई। परिवार की सहमति से पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर तेतरी बाजार निवासी रितिक वर्मा छह दोस्तों के साथ रविवार को इंदिरा नगर से गनेरा घाट पर कूड़ा नदी में नहाने गया था। नहाते हुए रितिक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा न सके। स्थानीय लोगों के अनुसार यह लोग रविवार को अक्सर यहां नहाने आया करते थे। सोमवार को 18 घंटे बाद रितिक का शव मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उसका बाजार हरे कृष्ण उपाध्याय ने शव ढूंढने वाले स्थानीय गोताखोरों को दो हजार रुपये का इनाम में दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें