फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शादी समारोह के दाैरान दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर (देवरिया)। थाना क्षेत्र के लाहिलपार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार शाम को आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कुछ अन्य को हल्की चोटें आई हैं। वर पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राहुल जायसवाल निवासी बड़कागांव, मालीबारी थाना भाटपार रानी ने तहरीर में बताया कि उनके चचेरे भाई किशन जायसवाल का विवाह रामपुर कारखाना क्षेत्र के कौल मुंडेरा की निशा पुत्री तारकेश्वर जायसवाल से हो रहा था। समारोह में दोनों पक्षों के परिजन और रिश्तेदार शामिल थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। इस दौरान उनके मित्र धर्मेंद्र गोंड घायल हो गए, अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें