सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को चेकिंग की। इस दौरान आशीष निवासी बजहा टोला भरथापुर और विपिन निवासी भरवलिया थाना कपिलवस्तु को 97 लीटर डीजल के साथ पकड़ लिया। उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंप दिया गया।
थाना कपिलवस्तु पुलिस और एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी बजहा की संयुक्त टीम बाॅर्डर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग बाइक से डीजल लेकर सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने सक्रियता बढ़ाई और बाइक सवार दो लोगों को रोककर जांच की। तलाशी लेने पर उनके पास से 97 लीटर डीजल बरामद हुआ। थानाध्यक्ष कपिलवस्तु विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की बताया कि बरामद डीजल और दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।