फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो घरों में चोरी, नकदी और आभूषण समेट ले गए चोर

Sun, 17 May 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के खुरपहवा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। इसमें एक घर में चोरों ने कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिए, जबकि दूसरे घर से जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के गांव के खुरपहवा गांव निवासी शहजाद ने बताया कि उनके घर में चोर छत के रास्ते घुसे और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अलमारी और बाॅक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा एक झाला, एक पायल और छह हजार रुपये नकद लेकर पीछे की खिड़की खोलकर भाग गए।
परिजनों ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
वहीं, मोहम्मद कमर ने बताया कि रात में परिवार के लोग भोजन कर सो गए थे। सुबह करीब चार बजे वह नमाज पढ़ने के लिए उठे और मस्जिद चले गए। लौटने पर पत्नी ने कमरे का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो आलमारी और बेड का सामान बिखरा था। हालांकि, सामान गायब नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें