फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन

पथरा। बस्ती कोतवाली क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की रात को हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पथरा थाना क्षेत्र के मिरवापुर निवासी अतुल कुमार चौधरी (24) मंगलवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मड़हली गांव निवासी अपने दोस्त राजन मिश्र के साथ बस्ती में बाजार करने गए थे। बताया जा रहा है कि वापस आते समय वह रात साढ़े नौ बजे बस्ती कोतवाली क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर के पास पहुंचे थे। तभी वे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में अतुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजन को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां डॉक्टरों ने राजन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक का चालक पकड़ लिया गया। उसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के ऊपर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल बस्ती राधेश्याम राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक साथ चार परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
पथरा। दो दोस्तों की मौत की खबर मिलने के बाद दोनों के गांवों में मातम छा गया। एक साथ रहने और चलने वाले दोस्तों की मौत की खबर ने परिवार के साथ ही आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया। साथ ही चार परिवारों की खुशियां और अरमान पल भर में टूट गए। कारण, दोनों की इसी वर्ष शादी होनी थी। मौत की सूचना मिलने के बाद बुधवार को पूरे दिन लोगों का उनके घरों पर आना-जाना लगा रहा। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद रात में ही परिवार के सदस्य बस्ती के लिए रवाना हो गए थे। गांव में जब शव लाया गया तो वहां पहुंचने वाले हर किसी की आंखें नम थीं। इसी साल अप्रैल में अतुल कुमार चौधरी और मई में राजन मिश्र की शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें