भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव में शनिवार की रात करीब 11 बजे दो मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ा, लेकिन चोर भागने में सफल रहे। बिजवार बढ़ई गांव निवासी अवधेश मिश्र, पिंकू शनिवार को अपनी गाड़ी लेकर निजी कार्य से गए थे।
रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव के पश्चिम से मन्नीजोत-भरवठिया मार्ग पर अपने घर के तरफ जा रहे थे। तभी देखा कि दो लोगों दो भैंस को लेकर पैदल जा रहे थे। गाड़ी रोक कर मवेशियों को ले जा रहे लोगों से परिचय पूछा तो वे दोनों भैंस छोड़कर भागने लगे। जब तक अपने गांव के लोगों को बुलाते तब तक कुछ ही देर में आई एक कार आगे रुकी और मवेशियों को ले जा रहे चोर उसमें सवार होकर भाग गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डुमरियागंज पुलिस को दी।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज रमेश यादव ने बताया कि बिजवार बढ़ई में दो मवेशियों को गांव के दिनेश यादव को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही त्रिलोकपुर व भवानीगंज थाने पर सूचना दे दिया गया है कि कोई मवेशी चोरी की शिकायत आती है तो उसे पता कर मवेशियों के मालिक को सुपुर्द कराया जाएगा।ु