फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा जख्मी
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महुआरा गांव के पास देर रात हुआ हादसा
भारतभारी (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महुआरा गांव के पास रविवार की देर रात दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बस्ती में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवटिया गांव निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता (35) पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता बस्ती किसी काम से गए थे। बताया जा रहा है कि घर लौटते समय अभी महुआरा चौराहे के आगे पहुंचे थे कि बेंवा की तरफ से आ रही बाइक से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को बेवां सीएससी पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टर ने प्रदीप कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे बाइक सवार डुमरियागंज थाना के जमौती निवासी आरिफ को बस्ती रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें