फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नलकूप खराब, कैसे हो सिंचाई किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के शाहा में लगा वॉटर कूलर खराब होने से परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के साहा में नलकूप विभाग की लापरवाही से सैकड़ों बीघा फसल में सिंचाई होगी परेशानी हो गई है। क्योंकि, नलकूप विभाग की तरफ से मरम्मत के नाम पर आउट प्लेट तो दोबारा बनवा दिया गया। लेकिन, अंडर ग्राउंड नाली सही नहीं करवाई गई है। इसके कारण धान की फसल की सिंचाई काफी मुश्किल होगी।
विभाग की ओर से नलकूप आधुनिकीकरण योजना से वित्तीय वर्ष 2024-25 में उक्त नलकूप का मरम्मत कार्य भी कराया गया। किंतु ट्यूबवेल से दक्षिण तरफ अंडर ग्राउंड नाली सही नहीं कराई गई है। इसकी शिकायत मौखिक रूप से ग्रामीणों ने जेई से की, लेकिन आश्वासन के बाद भी आज तक अंडर ग्राउंड नाली सही नहीं कराई गई। नलकूप संख्या-163 पर आठ आउट प्लेट लगी है, लेकिन इस समय केवल दो ही चल रही हैं। बाकी दो वर्ष से खराब है, जिससे नलकूप के किनारे खेत वाले किसान तो आसानी से फसल की सिंचाई कर लेते हैं, लेकिन जिन लोगों का खेत दूर है, उन्हें सिंचाई के लिए परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामकुमार, ईश्वर देव शुक्ल ,गोपाल, सत्यदेव शर्मा व अन्य लोगों ने विभाग से अंडर ग्राउंड नाली सही कराने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता नलकूप विपिन वर्मा ने बताया कि उक्त समस्या हमारे संज्ञान में नहीं थी। अब मालूम हुआ है। संबंधित जेई को वहां भेज कर नाली सही कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें