फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली शिविर लगाकर 1. 20 लाख की हुई वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। डुमरियागंज के तिलगड़िया विद्युत उपकेंद्र के चौकनिया में बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर बिजली का बकाया जमा कराया गया। जेई आरिफ खान के अगुवाई में शिविर में उपभोक्ताओं के बिलों में संशोधन किया गया। इस दौरान गांव में भ्रमण कर चोरी से बिजली जलाने वालों को चेक किया गया, जिसका बिल बकाया अधिक था उनका कनेक्शन काटा गया। शिविर में 1.20 लाख रुपये बकाया जमा कराया गया। साथ ही साथ अधिक बकाया वाले सात उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। जेई ने बताया कि 22 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिलों का भुगतान किया। इस मौके पर विभाग के सुशांत, संजय कुमार, राज कुमार, कादिर, मैनुद्दीन, तव्वाब, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


18 बड़े बकायेदारों का कटा कनेक्शन

खेसरहा। विद्युत कर्मियों ने गांवों में बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिल की वसूली की। बिल भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। विद्युत उप केन्द्र मरवटिया (महुलानी ) की टीम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ऐंचनी व पनघटिया गांव में शिविर लगाकर 40 हजार रुपये बकाया वसूला। बकाए का भुगतान न देने पर 18 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान प्रभारी अवर अभियंता दिनेश कुमार, रिंकू श्रीवास्तव, पवन शुक्ला, वेद प्रकाश त्रिपाठी, जन्नत हुसैन सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें