सिद्धार्थनगर। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर ट्रक चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन में प्रभारी यातायात के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसमें चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित लेन का पालन करने और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया।