फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ियों पर समाज कल्याण विभाग में धमके

Thu, 21 Jul 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को जिला योजना की बैठक लेते सपा के प्रभारी मंत्री रामसकल गुर्जर व डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पेंशन वितरण में गड़बड़ी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सदर विधायक विजय पासवान गुरुवार को समाज कल्याण विभाग में धमक पड़े। विभागीय अधिकारी से शिकायतें दर्ज कराते हुए जांच कर तत्काल कार्रवाई को कहा। उन्होंने हिदायत दी कि अपने स्तर से जांच कर स्थिति सुधार लें, अगर फिर गड़बड़ी मिली तो शासन स्तर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे विधायक विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के नौगढ़, बर्डपुर, लोटन, उसका व जोगिया ब्लाक में पेंशन के लाभार्थियों के चयन में गड़बडिय़ों की शिकायत की। अपने समक्ष आए मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि कई अपात्रों को भी निजी हित पूरा करते हुए योजना से लाभान्वित कर दिया गया है। ऐसे लोगों भी पेंशन दी जा रही है, जिनके पास पक्के मकान, वाहन आदि संसाधन उपलब्ध हैं।
समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने आश्वस्त किया कि खुद गांवों में जाकर लाभार्थियों का सत्यापन करेंगे। अगर कोई भी अपात्र मिला तो तत्काल उसका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। इसके बाद विधायक ने विकलांग कल्याण विभाग भी पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पेंशन, ट्राइसाइकिल योजना के बारे में जानकारी ली। मिठवल से आए कुष्ठ रोग से पीड़ित एक व्यक्ति ने छह माह से चक्कर लगाने के बाद भी पेंशन न मिलने की शिकायत की। विधायक ने इस पर जांच कर कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अब्दुल कलाम सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें