फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक पीने से तीन लोग बेहोश

Thu, 21 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती ममता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव में बुधवार की रात स्प्राइट नाम के कोल्ड ड्रिंक में नशीला दवा मिलाकर पिलाने से एक ही परिवार के तीन सदस्य बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तीनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुबह तक चले इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक दो की हालत नाजुक है। पीड़ित पक्ष ने गांव के बगल के ही एक व्यक्ति पर नशीली दवा पिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नागचौरी गांव निवासी उदराज के घर बुधवार की रात नौ बजे के करीब गांव के बगल का एक युवक आया हुआ था। वह अपने साथ कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर आया था। पीड़ित का कहना है कि उसने सबको कोल्ड ड्रिंक पिलाया, जिसके करीब पांच मिनट बाद ही उदयराज, उसकी बेेटी ममता, उसकी पत्नी मुराती तीनों बेहोश हो गए।
सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने उन्हेें संफेरवा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार की सुबह हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक दो की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाने को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल यह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा कि मामला क्या था। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया रवि कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली थी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें