संवाद न्यूज एजेंसी
तिलौली। शहीद दिवस पर उत्कृष्ट स्वदेश भारत टीम ने बाइक रैली निकालकर क्षेत्र भ्रमण किया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही।
रैली के समापन पर डिड़ई स्थित शिवमंदिर पर शहीद क्रांतिकारियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। विभु तिवारी की अगुवाई में क्षेत्रीय युवाओं के साथ उत्कृष्ट स्वदेश भारत टीम से क्षेत्र के तिलौली चौराहे से डिड़ई चौराहे तक महारैली निकाली गई। रैली शिवनगर डिड़ई थाने के पास मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा में बदल गई।
लोगों ने वीर शहीदों की याद शहीदों के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ उनकी यादों को ताजा किया। इस दौरान शशांक सिंह, अकबर, शिवम मिश्रा, प्रभाकर तिवारी, अजय, सागर, सोनु, जमीर,आकाश भट्ट, नजीर मौजूद रहे।