फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में गड्ढों से परेशान हैं राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क में गड्ढों से परेशान हैं राहगीर
विज्ञापन

- चेतिया-भटपुरवा मार्ग हो चुका है खस्ताहाल
- सड़क जर्जर होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के चेतिया-भटपुरवा मार्ग टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। दो किलोमीटर सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क में गड्ढों की वजह से वाहनों की रफ्तार थम जाती है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क बनाने की मांग की है।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के चेतिया संपर्क मार्ग के भटपुरवा से होरिलापुर घाट तक लगभग दो किलोमीटर सड़क पर रोज हजारों लोग आते-जाते हैं। इस मार्ग से लोग होरिलापुर घाट तक नियमित आवागमन करते हैं। सड़क पिछले पांच साल से जर्जर है। सड़क की स्थिति दयनीय हो गई है। गिट्टियां उखड़ चुकी हैं, जिससे सड़क में जगह-जगह गड्ढा हो गया है। बारिश के मौसम में समस्या और बढ़ जाती है। बारिश होने पर गड्ढों में जलभराव हो जाता है, जिससे यहां लोगों के आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चेतिया संपर्क मार्ग पर शोहरतगढ़ से भटपुरवा तक ही सड़क चौड़ी हुई है, इस डेढ़ किलोमीटर सड़क को सही नहीं किया गया। जिससे इसकी हालत खस्ताहाल है। सड़क बनाने के लिए लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय जिम्मेदारों तक आवाज उठाई, मगर इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मो. अहमद ने कहा कि सड़क बनना शुरू हुआ तो लगा कि सड़क बन जाएगी, लेकिन आगे सड़क नहीं बन पाई। वहीं, राजेंद्र प्रसाद गौतम, संतोष, राजेश प्रजापति, नरपत चौहान, गोपाल, ओमप्रकाश चौहान और प्रदीप आदि का कहना है कि सड़क मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। सड़क जर्जर होने से लोग परेशान हैं। लोगों ने सड़क बनाने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता वीके राय ने बताया कि जर्जर सड़क की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद सड़क बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें