फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिवहन निगम की बस दोबारा चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर पंचायत बढ़नी चाफा से जिला मुख्यालय आने जाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। जिले के अंतिम छोर बलरामपुर के बाॅर्डर पर स्थित बढ़नी चाफा नगर पंचायत से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर आना-जाना पड़ता है। लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए परिवहन निगम की एक बस का संचालन शुरू हुआ था। मगर चार माह पहले उसे बंद कर दिया गया। इससे लोगों को जहां यात्रा में परेशानी हो रही है। वहीं पैसा व समय अधिक लग रहा है।
अगर इस नगर पंचायत से बस का संचालन किया जाए तो जहां अपने जिले के लोगों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी। वहीं पड़ोसी जिला बलरामपुर व गोंडा के यात्रियों को बस्ती या सिद्धार्थनगर की यात्रा करने में आसानी होगी। लोगों का कहना है कि टुकड़ों में यात्रा करने में किराया अधिक पड़ रहा है। लोग परिवहन मंत्री से भी बस चलाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

-

बोले लोग
बढ़नी चाफा नगर पंचायत बलरामपुर जिले के बॉर्डर पर स्थित है, जहां से सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय करीब 70 किमी. पड़ता। परिवहन निगम की बस बंद होने के कारण लोगों को जिला मुख्यालय पर जाने व आने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

-विकास दुबे
-
बढ़नी चाफा नगर पंचायत से 2017 मे डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के पहल पर रोडवेज बस का संचालन किया गया था, जिससे लोगों को जिला मुख्यालय की यात्रा में काफी सहूलियत मिलती थी।
विज्ञापन

-तरुण दुबे
-

बोले जिम्मेदार
बढ़नी चाफा नगर पंचायत से परिवहन निगम के बस का संचालन आरंभ किया गया था। खराब मार्ग व कम यात्रियों के कारण बस संचालन बंद कर दिया गया है। सरकार द्वारा निगम को छोटी बस उपलब्ध कराई जानी है,छोटी बस मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन किया जाएगा।
-विजय कुमार गंगवार, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें