फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरेराह युवक को पिस्टल सटाकर पीटा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोर करने पर लोगों ने पकड़ कर पुलिस को बुलाया, पिस्टल बरामद
विज्ञापन

- बांसी कोतवाली की टीम ने आरोपियों पर केस दर्ज करके भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बाजारडीह के पास शनिवार देर शाम बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यक्ति को रोककर कनपटी पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की कोशिश करने के साथ पीट दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज करके तीनाें को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पिस्टल कारतूस बरामद किए। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया।
बांसी कस्बे के शंकरनगर वार्ड निवासी विशाल सोनी के मुताबिक वह शनिवार की शाम निजी कार्य निपटाकर काजी रुधौली से बांसी अपने घर आ रहे थे। तभी बाजार डीह चौराहे के पास तीन लोग बाइक से जा रहे थे। साइड लेने की बात को लेकर गाली गलौज देने लगे। जब विरोध किया तो गाड़ी से उतर कर तीनों मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच हेमंत चौधरी निवासी धवर थाना डिड़ड़ ने मेरे सिर पर पिस्टल सटा दी। उसके दो साथी विकास धर द्विवेदी निवाासी दानोंकुइयां थाना डिड़इ व नीरज प्रजापति दानोकुइया थाना डिड़ई मारपीट करने लगे। शोर सुनकर कुछ लोग आए और तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाना ले आई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का प्रयास, मारपीट करने सहित शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय फिर वहां से जेल भेज दिया है। इनके पास से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हु्ए है। कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत किया गया है, और तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें