ब्लॉक में तैनात 46 मनरेगा कर्मियों का स्थानांतरण
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार के अनुमोदन के बाद जिले के सभी 14 ब्लॉकों में कई साल से तैनात 46 मनरेगा कर्मियों का डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने स्थानांतरण कर दिया है। इनमें सात लेखा सहायक (मनरेगा), नौ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, 10 कंप्यूटर ऑपरेटर व 20 तकनीकी सहायक शामिल हैं।
डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि एक ही ब्लॉक में कई वर्ष से तैनात मनरेगा कर्मियों का शासन की मंशा के अनुसार स्थानांतरण किया गया है। बर्डपुर ब्लॉक में तैनात लेखा सहायक देवतादीन को बांसी, शोहरतगढ़ में तैनात जायसवार दिनेश कुमार को बढ़नी, उसका के नितिन कुमार श्रीवास्तव का मनरेगा सेल के साथ ही शोहरतगढ़ में संबद्ध किया गया है। बढ़नी में तैनात लेखा सहायक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को नौगढ़ में, मिठवल के भीखा यादव को खुनियांव में, लोटन में तैनात अरुणानंद को बर्डपुर में और खेसरहा में तैनात किरन विश्वकर्मा को मिठवल ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया है।
उसका में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) सत्यप्रकाश को नौगढ़ ब्लॉक में, नौगढ़ से मुकेश कुमार को बर्डपुर में तैनात तथा जोगिया से संबद्ध किया गया है। बर्डपुर में तैनात एपीओ सीमा सोनकर को उसका बाजार, जोगिया से अब्दुल कयूम को भनवापुर, भनवापुर के शाहिद सेराज को खुनियांव और मिठवल के विनोद कुमार जायसवाल को बांसी ब्लॉक से संबद्ध किया गया है। बांसी के मनीष कुमार को खेसरहा, शोहरतगढ़ के एपीओ प्रशांत श्रीवास्तव को बढ़नी और बढ़नी के प्रमोद कुमार को शोहरतगढ़ में तैनात किया गया है।
150 ग्राम सचिवों का भी स्थानांतरण
डीपीआरओ आदर्श ने बताया कि जिले के 14 ब्लॉकों के सभी 1136 ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए कलस्टर वार तैनाती की गई। इसके तहत 10 हजार ग्रामीण आबादी अथवा पांच ग्राम सभा के एक कलस्टर में एक ग्राम सचिव तैनात होंगे। सभी 150 ग्राम सचिवों को जिले में बनाए गए 217 कलस्टर में नियुक्त किया गया है। इसमें सचिवों की संख्या कम होने से कुछ को दो कलस्टर की जिम्मेदारी दी गई है।