फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रौंद रहे यातायात नियम...लापरवाही में गंवा रहे जान

Mon, 02 Dec 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में बिना हेलमेट के चल रहे बाइक चालक।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लापरवाही के कारण जिले में सड़क हादसों में मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक पखवारे में आठ युवाओं ने सड़क हादसे में जान गंवा दी तो वहीं कई लोग घायल होकर बिस्तर पर पड़े हैं। हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश लोग हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। अगर हेलमेट लगाए होते तो शायद अपनों के बीच में होते।
विज्ञापन


सड़क हादसों को रोकने और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस ने नवंबर माह में जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही यातायात और थानों की पुलिस ने लापरवाही बरतने पर 9462 वाहनों के चालान काटे थे। इसके बावजूद भी वाहन चालक यातायात नियम को रौंद रहे हैं। हादसे में जान जाने का क्रम टूट नहीं रहा है। हालांकि पिछले साल की तुलना में 11 माह में सड़क हादसों में कुछ कमी आई है। ऐसा यातायात पुलिस की रिपोर्ट बता रही है।

यातायात नियम का पालन कितना हो रहा और लोगों में जागरूकता का कितना असर है। इसकी हकीकत जानने के लिए सोमवार को शहर के अशोक मार्ग, सिद्धार्थ तिराहा और कलक्ट्रेट के सामने बाइक सवारों को देखा गया। तीन स्थानों पर दोपहर 12 से 12:20 बजे तक 258 बाइक सवार गुजरे। इसमें 116 बिना हेलमेट के बाइक चलाते दिखे। जबकि, 58 बाइक सवार तीन सवारी चलते मिले, हालांकि इसमें कुछ लोगों ने हेलमेट लगाया था। नियम तोड़ने वालों में सबसे अधिक युवावर्ग शामिल था।
विज्ञापन


-

हेलमेट पहने होते तो अपनों के बीच होते

केस-1

23 नवंबर को नगर के साड़ी तिराहा पर स्कूटी से जा रहे बसडिलिया गांव निवासी ठेकेदार रजत चौबे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से एक निजी अस्पताल फिर लखनऊ ले जाते समय में रास्ते में मौत हो गई थी। उनके पूरे शरीर में चोट लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रजत ने हादसे के वक्त हेलमेट नहीं पहना था। कहीं न कहीं सिर में चोट आने की यह भी बड़ी वजह है।

-

केस-2

26 नवंबर की रात शहर के अशोक मार्ग पर बाइक सवार की एंबुलेंस से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में क्षेत्र के ही सनई निवासी अमित उपाध्याय की जान चली गई। सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। बाइक पर दो अन्य सवार थे, जिन्हें मामूली चोट आई थी। मौके पर हेलमेट नहीं मिला था। लोगों ने बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद वह अपनों के बीच होता।

-

केस-3

28 नवंबर की देर शाम चिल्हिया थाना क्षेत्र के कपिया चाैराहे के पास एक पिकअप ने बाइक से आ रहे ढेबरुआ थाना क्षेत्र के परसा निवासी रमन निवासी को चपेट में ले लिया। इस हादसे की उसकी मौके पर मौत हो गई। लोगों के मुताबिक युवक के सिर में गंभीर चोट लगा था। जिससे उसकी जान गई थी। मौके पर कहीं हेलमेट नहीं पाया गया। लोगों ने बताया कि मृतक हेलमेट नहीं लगाए हुए था।

-

केस-4

1 दिसंबर की देर शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में क्षेत्र के गड़ाकुल निवासी रेहान (20) पुत्र युसूफ की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा शुभम जख्मी हो गया। लोगों के मुताबिक सिर गंभीर चोट आई थी। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहला हुआ था। वहीं बांसी, डुमरियागंज और इटवा क्षेत्र में सड़क हादसे में इसी बीच चार लोगों ने जान गंवा दी।

-

नियम का डर न जान की फिक्र

ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस की ओर से नवंबर माह में यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाया। चौराहों और कस्बों के साथ विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। वहीं, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती गई और वर्ष 8230 वाहनों का नवंबर माह में चालान किया गया। जबकि, इसबार 9462 वाहनों का चालान करने का कार्य किया। इसके बावजूद भी लोग नियम तोड़ने से न तो परहेज न ही उन्हें जान जाने की फिक्र है।

कोट

यातायात नियम का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का असर रहा कि इसबार हादसों में कमी आई है। जागरूक करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन


-अमरेश कुमार यादव, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें