फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सफाई व्यवस्था से नाराज व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह भर में स्थिति नहीं सुधरने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

धानी बाजार। कस्बे में नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल धानी के अध्यक्ष बलराम अग्रहरी ने किया।
प्रदर्शनकारी व्यापारियों का आरोप था कि धानी बाजार के सभी वार्डों में गंदगी की भरमार है। नालियां जाम हो गई हैं। बाजार में नियमित तौर पर कूड़ा निस्तारण नहीं होने से उसकी दुर्गंध से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत कई वार अधिकारियों से की गई, फिर भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव के शीघ्र ही सफाई व्यवस्था सही कराने के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक अग्रहरी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रहरी, नीरज अग्रहरी, मनोज सैनी, अमित अग्रहरी, विरेन्दर गुप्ता, धीरज, संतोष, सुरेश, राजन अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें