ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया टेंपो, युवक की मौत
चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पास हुई घटना
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। चिल्हिया थानाक्षेत्र के ग्राम परसिया गांव के पास बुधवार रात नौ बजे हाईवे के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से एक टेंपो ने टक्कर मार दी। टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के गड़ाकुल निवासी अजय भारती (35), रूपक खनाल, लक्ष्मण पौडेल जिला कपिलवस्तु नेपाल निवासी बुधवार रात नौ बजे एक टेंपो में सावर होकर नौगढ़ से शोहरतगढ़ आ रहे थे। टेंपो चिल्हिया थानाक्षेत्र के परसिया गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। इससे चिल्हिया थानाक्षेत्र के टेंपो चालक अजीत मिश्रा सहित अजय भारती, रूपक खनाल, लक्ष्मण पौडेल घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय भारती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रात करीब डेढ़ बजे अजय की मौत हो गई। जबकि घायलों का इलाज शोहरतगढ़ सीएचसी पर चल रहा है। इस संबंध चिल्हिया के एसओ राजेश मौर्य ने बताया कि टेंपो व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया। हादसे में एक की मौत हो गई है। बाकी तीन का इलाज चल रहा है।