- शोहरतगढ़ में एक व्यक्ति का कारनामा आया सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे के हनुमंतनगर मोहल्ले में विद्युत मीटर में गड़बड़ झाला सामने आया है। उपभोक्ता से सभासद के पति ने 5500 रुपये ले लिए और उसे दूसरे का मीटर और कागज थमा दिया। जब उसे संदेह हुआ तो विद्युत निगम के लोगों से जांच करवाया। जांच में मीटर दूसरे के नाम पर चलता हुआ पाया गया। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो वायरल करके जानकारी दी है।
शोहरतगढ़ कस्बे के हनुमंतनगर निवासी दुर्गेश मद्देशिया के मुताबिक एक सभासद के पति को 4300 रुपये विद्युत मीटर लगाने के लिए दिया था। छह माह बीत जाने के बाद मीटर नहीं लगवाया। जब उनसे कहा विद्युत मीटर लगवा दीजिए। तब वह 1200 रुपये और मांगने लगा। रुपये उसने दे दिया। उसके बाद एक दिन उन्होंने रात नौ बजे मीटर और कागज लाकर दे दिया। जब उनसे कहा कि विद्युत मीटर बिजली कनेक्शन से जोड़वा दीजिए। तो कहने लगे कि 500 रुपये और लगेगा। मामले को लेकर परसिया पवार हाउस गया। वहां जानकारी मिली कि यह विद्युत मीटर और कागजात दूसरे के नाम से है। इसके बाद वह शिकायत करने लगा तो रुपये लेने वाला अपने साथ दो सभासद को लेकर मामले को सुलह करने के लिए दबाव बनाने लगे। 40 हजार रुपये की लालच देने लगे। पीड़ित ने रुपये न लेकर कार्रवाई कराने की मांग की है। पीड़िता इस मामले को लेकर जिलाधिकारी व बिजली विभाग के उच्याधिकारियों को आईजीआरएस कर कार्रवाई की मांग की है।