फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण व वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें

Tue, 09 Apr 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

सीएचसी सिरसिया में आयोजित कलस्टर बैठक में स्वास्थय कर्मियों को निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थय परीक्षण करने के साथ ही बच्चों को नियमित वैक्सीन की खुराक समय पर देना आशा व एएनएम सुनिश्चित करें।
ये बातें सोमवार को सीएचसी सिरसिया में आयोजित आशा व एएनएम के कलस्टर बैठक में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहीं। सबसे पहले आशा, एएनएम की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए बेहतर कार्य करने वाली एएनएम फराह अंजुम की तारीफ करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने आशा व एएनएम को कहा कि आप सभी लाभार्थियों का ड्यूलिस्ट तैयार कर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच करना सुनिश्चित करें। ग्राम स्तर पर आशाओं की ओर से किए जा रहे कार्यों का संबंधित एएनएम, संगिनी व सुपरवाइजर सत्यापन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की निर्धारित जांच समय पर न करने की शिकायतें मिल रही है। ऐसे में संबंधित जिम्मेदार अपने कार्यों में सुधार करें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इस दौरान राजीव त्रिपाठी, मेराज अहमद, ध्रुवचंद्र, मनोज कुमार, शालिनी सिंह, सोनिया वर्मा, तारा मिश्र, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें