कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ निर्वाचन संबंधी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव के संबंध में बैठक की। उन्होंने डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में स्थित बूथों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर लें। बूथों पर पीने के पानी की व्यवस्था, फर्नीचर, विद्युत, शौचालय की स्थिति, बरामदा, बाउंड्रीवाल, बूथ संख्या अंकित है या नहीं आदि के बारे में निरीक्षण कर लें। जो भी कमियां हैं उन्हें समय से ठीक करा लें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लोग उपलब्ध कराए गए वाहन का ही प्रयोग करेंगे। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज को निर्देश दिए कि मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर समय से सभी कमियों को ठीक कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शशांक शेखर राय, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा व डुमरियागंज क्षेत्र के समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
-
निर्वाचन सामग्री की हो रही पैकिंग
सिद्धार्थनगर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए लोहिया कला भवन के जिम्नेजियम हाल में निर्वाचन सामग्री पैकिंग हो रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने इसका निरीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शशांक शेखर राय को निर्देश दिया कि सभी कार्य समय से व ठीक ढंग से पूर्ण करायें, जिससे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।