फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज तेज धूप, कल छाएगा बादल कम होगा तापमान

विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर चिलचिलाती धूप में छाते के सहारे घर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
-शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बढ़ते तापमान व उमस से हर कोई परेशान है। भीषण गर्मी के बीच लगभग 32 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ से लोगों को लू का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल छाएगा, लेकिन रविवार से बादल छाने से तापमान कम होगा।
शुक्रवार को सुबह में ही पछुआ हवा छा गया। पूरे दिन तापमान व बढ़ती गर्मी से हर कोई परेशान नजर आए। लगभग 32 किमी रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से लोगों को लू का सामना करना पड़ा। पूरे दिन तेज हवा को चलने से सड़कोंं पर सन्नाटा छा गया। सड़कों पर उड़ रही धूल से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। गर्म हवाओं से पूरे दिन लोगों का गला सूख रहा है। गर्मी और तापमान बढ़ने से मौसम और भी अनुकूल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ गई है। शनिवार को भी तेज धूप होगी, लेकिन रविवार से बादल को छाने से तापमान में कमी आएगी। हवा की रफ्तार कम होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें