फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब रोडवेज कराएगी लोगों को ताज का दीदार

विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
-जिले से कानपुर होते हुए आगरा के लिए चलाई जाएगी बस
विज्ञापन

-आगरा घूमने जाने के लिए यात्रियोंं को गोरखपुर का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के लोगों को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ने के लिए परिवहन निगम ने एक और पहल शुरू की है। परिवहन निगम अब आगरा के लिए रोडवेज बस का संचालन करेगी। इससे जिले के लोगों ताजमहल का दीदार करने के लिए गोरखपुर व लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे आगरा के साथ जिले के प्रमुख स्थानों पर भी पर्यटन का बढ़ावा होगा।
आगरा घूमने के लिए देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व से लोग आते हैं। जिले के लोगों को ताजमहल देखने जाने के लिए गोरखपुर अथवा लखनऊ से जाना पड़ता है। जिले से आगरा जाने के लिए न तो रेलवे की सुविधा है और न ही रोडवेज बस की सुविधा है। ऐसे में जिले के लोग ताजमहल का दीदार नहीं कर पाते थे, लेकिन अब लोगों को रोडवेज की बसों से यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसका संचालन मुख्यालय से होकर बढ़नी के रास्ते होगा। इससे भारत के साथ नेपाल के नागरिक भी इस बस का लाभ आसानी से ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
आगरा तक बस संचालन को लेकर तैयारी चल रही है। जल्द बढ़नी होते हुए इस बस का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों काे आगरा ताजमहल देखने व अन्य कार्यों को लेकर भी सुविधा मिलेगी।
-विजय कुमार गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें