फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज बरसेंगे उमंग के रंग... अबीर और गुलाल से सतरंगी होगी फिजा

Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रंगोत्सव का पर्व होली बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। होली का रंग एक दिन पहले ही लोगों पर चढ़ा नजर आया। जगह-जगह लोगों ने होली खेली और अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। होली के रंग में जनपदवासी सराबोर होंगे, इसके लिए पूरे दिन खरीदारी करते नजर आए। वहीं, अस्पताल भी अलर्ट मोड में दिखा।
होली के मद्देनजर अतिरिक्त बेड और दवाएं आरक्षित दिखीं। साथ ही डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। खुशियों का पर्व होली शुक्रवार को जनपद में मनाई जाएगी। तकरीबन 30 लाख की आबादी वाले जनपद में होली का उल्लास मंगलवार को ही बाजारों में देखने को मिला। जिला मुख्यालय के अलावा बांसी, डुमरियागंज, इटवा और शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय के अलावा छोटी बड़ी बाजारों में रंग और पिचकारी के साथ ही लोग खोआ और पकवान बनाने वाले अन्य सामान खरीदते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना की दुकान और मिठाई की दुकान पर भीड़ दिखी। होली तो देखते हुए पनीर, खोआ आदि सामग्री लोग खरीद किए। क्योंकि होली के दिन लोग अबीर, गुलाल खेलते हैं, इसलिए दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत होती। इसे देखते हुए लोग पहले से ही खरीद किए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जनपदवासियों से शांति एवं साैहार्दपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें