फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेवायोजन से जर्मनी, जापान और इस्राइल में मिलेगी युवाओं को नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में नर्सिंग कोर्स करने वालों को विदेश में नौकरी करने का अवसर मिला है। इन्हें इस्राइल, जापान और जर्मनी में नौकरी दी जाएगी। भारत सरकार का तीनों देशों की सरकार से हुए अनुबंध के अंतर्गत एनएसडीसी क्रियान्वयन संस्था नामित है।
विज्ञापन

एनएसडीसी इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा नर्सिंग कोर्स करने वाले व्यक्तियों को इन देशों में रोजगार के लिए भेजा जाएगा। इन देशों से एमओयू के आधार पर जिला सेवायोजन के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो गया है। इच्छुक युवक व युवतियां रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही संबंधित देशों की सेवा शर्तों के आधार पर काम कर लाखों रुपये महीने कमा सकेंगे। इसके लिए भाषा व पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्र ने बताया कि जापान, इस्राइल और जर्मनी से एमओयू के आधार पर आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें