सिद्धार्थनगर। नेपाल से लगी सीमा पर एक बार फिर तस्कर सक्रिय हो गए हैं। नेपाल में मांग दूसरी बार यूरिया की जरुरत पड़ी है और मांग बढ़ने के कारण तस्कर पहुंचाने का काम शुरू कर दिए हैं।
पुलिस और एसएसबी की सक्रियता से एक सप्ताह में 100 बोरी से अधिक यूरिया बरामद किया जा चुका है। यह सब सीमा के पास चुनिंदा स्थानों पर छिपाए गए थे। जिन्हें नेपाल लेकर जाने वाले थे, तभी पकड़ लिया गया। अगर तस्करी रुकी नहीं तो अगले माह जब मांग बढ़ेगी तो यूरिया की किल्लत से इन्कार नहीं किया जा सकता है। सेट दुकानों से 450-500 रुपये बोरी यूरिया खरीद रहे हैं और सीमापार होते ही 1000-1200 रुपये बोरी में बेच रहे हैं। ऐसा सीमावर्ती क्षेत्र के जुड़े लोगों का कहना है। ा