फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इजराइल में काम कर रहे भटनी क्षेत्र के तीन युवक सुरक्षित, परिजनों से साझा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घांटी बाजार गांव के थवई टोला निवासी संदीप भगत (30) इन दिनों इजराइल में कार्यरत हैं। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे उन्होंने अपने भाई से मोबाइल पर बातचीत कर परिवार को अपनी कुशलता की सूचना दी। संदीप ने बताया कि वह जहां रह रहे हैं, वहां फिलहाल सुरक्षित हैं और नियमित रूप से अपने कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

संदीप 16 मई 2024 को इजराइल के असदोद सिटी में स्थित एक निजी कंपनी में काम करने गए थे। उन्होंने बताया कि रात के समय कहीं-कहीं धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है, लेकिन उनके कार्यस्थल और आवासीय क्षेत्र में किसी प्रकार की प्रत्यक्ष दिक्कत नहीं है। परिजनों से बातचीत के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
इधर, भटनी क्षेत्र के चुहिया गांव के खुटहा टोला निवासी चंदन यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव और रामध्यान प्रसाद पुत्र रामसूचित प्रसाद भी तीन माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में इजराइल गए थे। दोनों युवकों ने गांव के प्रधान रामानंद यादव से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर अपनी स्थिति की जानकारी दी। युवकों ने बताया कि उनके आसपास के क्षेत्रों में बमबारी की घटनाएं हो रही हैं। हालांकि, वहां सायरन बजने और मोबाइल पर अलर्ट रिंग आने के साथ ही सभी लोग पास में बने बंकर में सुरक्षित स्थान पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भय का माहौल जरूर है, लेकिन अब तक वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई है। परिवारजन लगातार संपर्क में बने हुए हैं और प्रशासन से भी हालात पर नजर बनाए रखने की अपील की है। क्षेत्रवासियों ने युवकों की सकुशल वापसी की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें