फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप की टक्कर से टेंपो सवार तीन शिक्षिकाएं घायल

Tue, 21 Apr 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित झंडेनगर बाईपास चौराहे पर मंगलवार दोपहर एक पिकअप की टक्कर से टेंपो सवार तीन शिक्षिकाएं गीता देवी, सुषमा जायसवाल और हाजिरा खातून घायल हो गईं। हादसे के बाद सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी शिक्षिकाएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय सेखुइया में तैनात शिक्षिकाएं गीता देवी, सुषमा जायसवाल और हाजिरा खातून स्कूल की छुट्टी के बाद टेंपो से जिला मुख्यालय स्थित घर लौट रही थीं। इसी दौरान झंडेनगर बाईपास मोड़ के पास पीछे से आ रही एक पिकअप ने टेंपो के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी और मौके से आगे निकल गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में सवार सभी लोग झटका लगने से अंदर ही चोटिल हो गए। हालांकि टेंपो पलटा नहीं लेकिन झटके से शिक्षिकाओं को चोटें आईं और उनके कपड़े भी फट गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया। फिलहाल तीनों शिक्षिकाओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें