फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुठभेड़ में तीन तस्कर दबोचे गए, एक को लगी गोली

Sun, 12 Jul 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से लगे नेपाल के रूपन्देही जिले में मादक पदार्थ तस्करों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम की शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जवाबी फायरिंग के बाद नेपाल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो भारतीय और एक नेपाली शामिल हैं। पुलिस पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मायादेवी गांव पालिका क्षेत्र के गुरुहनिया चोक के पास नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो काठमांडो की टीम ने संदिग्ध तस्करों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर पिस्तौल तानकर कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की, जबकि अन्य भागने लगे।
उन्हें काबू करने के लिए पुलिस ने पांच से छह राउंड फायरिंग की, जिसमें एक भारतीय आरोपी के बाएं पैर की पिंडली में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी 50 वर्षीय इकबाल खान के रूप में हुई है। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वर्तमान में जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही की हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। उसके साथ गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ की आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें