फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विवाद में मारपीट तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के चेतरा गांव में सोमवार को रात्रि 10:00 बजे छत की ढलाई करने वाली मशीन को ले जाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की दो लड़कियों समेत तीन लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। चेतरा गांव निवासी उमेश गुप्ता छत के सेट्रिंग का कार्य करते हैं। वह सोमवार रात्रि 10:00 बजे गांव में किसी के घर में छत ढलाई करने के लिए मशीन ले जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के राजिंदर की छत के छज्जे में मशीन टच हो गई। इस पर दोनों में बहस होने लगी। तभी उमेश के परिजन भी मौके पहुंच गए। उनमें बहस होते-होते मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

यह देख राजिन्द्र की दो लड़कियां अराधना (17) साधना (14) बीच बचाव करने पहुंचीं, तो उनको भी मारकर लहूलुहान कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। कार्रवाई की जा रही है। संवादल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें