संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अभय कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को सदर थाने पर तहरीर देकर निवर्तमान प्रबंधक पर हाथापाई व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रेसवार्ता कर स्वयं के जानमाल का खतरा बताते हुए प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
वहीं सदर एसओ दुर्गा प्रसाद का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है, जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
प्राचार्य प्रोफेसर अभय कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगलवार को विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पहली पाली में चल रही थीं। इसी दौरान आए प्रबंधक ने सरकारी कार्य बाधा डालते हुए कहने लगे कि बिना मेरी अनुमति के आरटीआई का जवाब क्यों दिया।
जिस पर यह कहने पर कि नियमानुसार मुझे जवाब देना था, वह धक्का-मुक्की करने के साथ गालियां देने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
उनका कहना है कि बिना प्राचार्य की अनुमति के महाविद्यालय परिसर में प्रबंधक समेत किसी का भी प्रवेश विधिसम्मत नहीं है।
इस घटना से शिक्षक एवं कर्मियों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
वहीं घटना के महाविद्यालय में प्रेसवार्ता कर प्राचार्य ने कहा कि मेरे या मेरे परिवार के साथ कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार प्रबंधक होंगे। स