सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ पुलिस ने सोमवार को बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को दबोच लिया। उनके कब्जे से आठ बोरी यूरिया और तीन साइकिल बरामद की। आरोपियों को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
एसओ ढेबरुआ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर तस्करी के रोकथाम के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में धनौरा मार्ग पर नहर के पुल के पास से तीनों लाेगों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान दुर्गेश निवासी पलट थाना बहादुरगंज राष्ट्र नेपाल, डाक्टर निवासी ढेबरा थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु, नेपाल, चंदन निवासी ग्राम और थाना बहादुरगंज राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद बरामद खाद सहित आरोपियों को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।