फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज पर बढ़ेगी सुविधा, छोटे रूट के लिए चलेंगी अनुबंधित बसें

Mon, 07 Jul 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों को हर छोटे रूट पर मिलेगी रोडवेज बस, प्राइवेट साधनों से नहीं करनी पड़ेगी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम जिले के छोटे रूट पर भी बसों का संचालन करेगा। इसके लिए लगभग 20 से अधिक प्राइवेट बसों से अनुबंध किया जाएगा। इससे जिले के सभी रूटों पर रोडवेज या अनुबंधित बसों का संचालन होगा। इसके लिए परिवहन निगम ने बस संचालकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
जिले के कई रूटों पर यात्रियों के अभाव में रोडवेज की सरकारी बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। इससे ऐसे रूट के यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। यात्रियों को अधिक किराया देने के साथ, सुरक्षा और समय पालन में भी परेशानी होती है। इससे कई बार यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए प्राइवेट वाहन को बुक करके यात्रा करने पर मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने प्राइवेट बसों से अनुबंध करने की कवायद शुरू कर दी है। इसको लेकर एआरएम सहित रोडवेज के जिम्मेदार कर्मचारी प्राइवेट बस चालकों से मुलाकात भी कर रहे हैं। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि प्राइवेट बसों को अनुबंध करने के लिए बस के मालिकों से मुलाकात की जा रही है। जल्द ही बसों को अनुबंध करके छोटे रूटों पर संचालन कर दिया जाएगा, जिससे जिले के यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। सुबह में भी बसों को छोटे हॉल्ट से ही संचालित किया जाएगा, जिससे आने जाने में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें