फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन किमी सड़क को छोड़ा अधूरा...बारिश में चलना हुआ दूभर

Sat, 06 Jul 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनी से बैजनथा लमुइया तक की सड़क का पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी

पकड़ी बाजार। बभनी से-बैजनथा लमुइया जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क के निर्माण के दौरान बभनी बाजार में सड़क अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे हल्की बारिश में सड़क पर पानी भर जा रहा है। इससे लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बभनी से बैजनथा लमुइया तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से किया जा रहा है। निर्माण के दौरान बभनी बाजार में सड़क को एक वर्ष से अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे हल्की बारिश में सड़क पर पानी रुकने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क को सही कराने के लिए प्रधान प्रतिनिधि महबूब, रंजीत यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजूर खान, पिंटू चौधरी, पिंटू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि महमूद, चंद्रशेखर चौधरी, फतेचंद्र आदि लोगों ने विभाग के अधिकारियों से मांग की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार मौर्य का कहना है। इस अधूरी सड़क के निर्माण कार्य को करने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
सड़क पर पानी भरने से राहगीर परेशान
धेंसा। राम जानकी मंदिर सिरवंत से डिहवा व करौंदा नानकार चौराहे तक जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील होने के कारण उसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। दो किलोमीटर संपर्क मार्ग पर सिरवंत गांव में 50 मीटर गड्ढे में तब्दील हो गई है। बाइक सवार गड्ढे में गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से उक्त संपर्क मार्ग खराब रहता है। इस दौरान ओमप्रकाश शुक्ल, सूर्य प्रताप शुक्ल, अजय कुमार, प्रसून शुक्ल आदि ने सड़क बनवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें