फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर में तीन घायल

Sat, 08 Aug 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी-ढेबरुआ मार्ग पर शनिवार को बाइक एजेंसी के सामने दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढेबरुआ निवासी सुधीर शनिवार को बाइक से अपने घर से बढ़नी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बढ़नी-ढेबरुआ मार्ग पर बाइक एजेंसी के सामने सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर क्षेत्र के नेबुववा गांव निवासी सतीश कुमार और महेश सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें