फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डेंगू से निपटने को विभाग तैयार, 10 बेड आरक्षित

Sat, 08 Aug 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बारिश के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और डेंगू के संक्रमण की आशंका को देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। डेंगू मरीजों के इलाज के लिए महिला अस्पताल के प्रथम तल पर 10 बेड का अलग वार्ड आरक्षित किया है। वार्ड में मरीजों के उपचार के लिए जरूरी चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है। गंभीर मरीजों की स्थिति में जरूरत पड़ने पर वेंटिलेटर समेत अन्य संसाधनों की मदद से उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों के लिए विशेष इंतजाम : डेंगू के गंभीर मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने के साथ अन्य जटिलताएं सामने आ सकती हैं। ऐसे मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर समेत उपलब्ध अन्य चिकित्सकीय संसाधनों से उपचार की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि डेंगू को देखते हुए पहले से ही अलग वार्ड तैयार कर लिया गया है। जांच में किसी मरीज में डेंगू की पुष्टि होने पर उसे संबंधित वार्ड में भर्ती कर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें