फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाली के विवाद में मारपीट, तीन घायल

Sat, 09 May 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के रमवापुर गांव में शनिवार को नाल के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के दो लोगों सहित एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी निरहा देवी ने बताया कि टिकोरी लाल, शम्भू और रंगीलाल आपसी सहमति से प्लास्टिक पाइप डालकर नाली का निर्माण कर रहे थे। इस बीच शंभू लाल और श्यामू आ गए और मारने-पीटने लगे। इसमें उनके पुत्र ध्रुव चंद्र, बेटी उर्मिला और उसके बच्चे को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने आकर बीच-बचाव किया। सभी घायलों को पीएचसी तिलौली पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। संवादअ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें