भारतभारी। नगर पंचायत के मझौवा स्थित गोशाला का शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला की स्थिति का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
ईओ ने केयरटेकर को निर्देश दिए कि गोवंशों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने सफाई, समय पर चारा-पानी और गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। खासकर छोटे गोवंशों पर अधिक ध्यान देने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने गोवंशों की संख्या, उनकी स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं पर केयरटेकर से विस्तार से बातचीत की और समस्याओं की जानकारी हासिल की। ईओ ने साफ किया कि गोशाला का नियमित निरीक्षण एक जरूरी प्रक्रिया है, जिससे व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहती है। उन्होंने पानी की व्यवस्था और सफाई को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।