फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन झोपड़ियां जलीं, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव के भूलन डीह में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दो परिवारों के तीन झोपड़ी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी की इस घटना में लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
क्षेत्र के बिथरिया गांव में शनिवार दोपहर तीन बजे एक झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई। उसे अगल-बगल के जगदेव और शोभाराम व काशीराम, गंगाराम, बबलू के मकान देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगे। यह देख गांव वालों ने फोन कर दमकल की गाड़ी को भी बुला लिया। इसके बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई को शोभाराम के लड़के की शादी थी, जिसके चलते शोभाराम जेवर व कपड़े की खरीदारी करके घर में रखे थे। वह सब जलकर राख हो गया। वही, गंगाराम व बबलू अपने पिताजी का इलाज कराने मुंबई गए हुए थे। घर में केवल काशीराम के परिवार ही रह रहा था। काशीराम ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 100,000 लोन लेकर रोजी-रोटी के लिए जूता चप्पल आज की खरीदारी कर लाकर घर में रखा था। वह सामान भी जलकर राख हो गया। मौके पर डुमरियागंज एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने पहुंचकर देखा और राजस्व टीम को निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें