संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। विधायक विनय वर्मा की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी की तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र की चार सड़क की जांच किया। टीम ने सड़को निर्माण में इस्तेमाल किए गए मेटेेरियल का सेंपल कलेक्ट करके साथ ले गई।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के चार सड़क चेतिया से बैजनथा मार्ग, इंडो नेपाल बाॅर्डर मार्ग से पिपरहवा मार्ग, नवडीहवा संपर्क मार्ग, डीडी रोड से संपर्क मार्ग के निर्माण में अनियमितता को लेकर प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी से इसकी जांच के लिए शिकायत की थी।
विधायक के आरोप को संज्ञान में लेकर लोक निर्माण विभाग ने तीन सदस्यीय टीम गठित की। शनिवार को टीम ने चेतिया से बैजनथा मार्ग, इंडो नेपाल बाॅर्डर मार्ग से पिपरहवा मार्ग, नवडीहवा संपर्क मार्ग, डीडी रोड से संपर्क मार्ग की जांच की। टीम में शामिल कमल शंकर मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि सड़क को जगह-जगह खुदवा कर उसकी गहराई एवं उसकी चौड़ाई को देखी गई है। सड़क को खुदवा कर गिट्टी का सैंपल लिया गया।
जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी, अनियमितता की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यहां पर प्रमोद कुमार अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग लखनऊ, अशोक कुमार वर्मा क्षेत्रीय लोक निर्माण विभाग बस्ती, सहायक अभियंता कमल किशोर, राजकुमार, आशीष भारद्वाज,जेई अश्वनी कुमार गुप्ता,अशोक कुमार चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।