फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है पुलिस, जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कान्हें कुसुम गांव के पास बूढ़ी राप्ती में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाेगिया। कोतवाली क्षेत्र के कान्हें कुसुम गांव के पास से गुजर रही बूढ़ी राप्ती नदी में शुक्रवार को नहाने गया एक किशोर और दो युवक डूब गए। गोताखारों की मदद से पुलिस ने एक का शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डूबने वालों में एक स्थानीय और दो बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं। जो एक ठेकेदार के साथ रहकर मजदूरी करते थे। गोताखोरों की मदद से लापता दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कान्हें कुसुम गांव में एक रिश्तेदार के यहां सद्दाम (30) पुत्र नत्थू, साहेब (19) पुत्र कुर्बान निवासी बरगदवा थाना रामनगर जिला बेतिया बिहार नूर मोहम्मद नाम के एक ठेकेदार के साथ मकान निर्माण में कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि गांव में जमाल (17) पुत्र रहीस निवासी कान्हें कुसुम और सद्दाम और साहेब के साथ गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने चले गए। सभी नहा रहे थे, तभी जमाल डूबने लगा। उसे डूबता देख दोनों बचाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों डूब गए। साथ गए अन्य लोगों को इसकी जानकारी लोगों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक तीनों डूब चुके थे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। एसओ अनूप कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू हुई तो सद्दाम की लाश मिली। लाश का पंचनामा करके पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, देर शाम तक अन्य दोनों युवकों का पता नहीं चल सका।
इस संबंध में एसओ जोगिया अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें